बनारसी पंचांग के अनुसार आज होलिका दहन रात्रि 12:56 के बाद होगी.क्योंकि होलिका दहन पूर्णिमा की रात में और भद्रा के बाद होता है.आज दिन में 1:01 तक चतुर्दशी तिथि है.इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रवेश कर रहा है.यह अगले दिन 18 मार्च दिन शुक्रवार को दिन में 12:53 तक रहेगा.वहीं आज भद्रा दिन में 1:01 से रात्रि 12:56 तक रहेगा.अतः होलिका दहन रात्रि 12:56 के बाद ही होगी जबकि होली 19 मार्च को मनाया जाएगा.क्योंकि होली चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनायी जाती है.इस बार 17 मार्च को दोपहर एक बजे के बाद पूर्णिमा तिथि प्रवेश कर रहा है.जो अगले दिन 18 मार्च को दोपहर 12:53 बजे तक भोग करेगा.18 मार्च को उद्याकालीन पूर्णिमा तिथि दिन भर माना जाएगा.चैत्र कृष्ण प्रतिपदा का मान 19 मार्च को होगा.ऐसी स्थिति में रंगों का पवित्र त्यौहार होली भी 19 मार्च को ही मनाया जाएगा.

