BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बढ़ते कोविड पेशेंट को देखते हुए होली सम्मेलन की मनाही

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
बढ़ते कोविड पेशेंट को देखते हुए होली सम्मेलन की मनाही
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका : उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते करोना के मामले को देखते हुए हर जगह फेस मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह लगभग 23 कोरोना मरीज सामने आए हैं. एक पेशेंट की मृत्यु भी हो गई है. बढ़ते कोविड पेशेंट के मामले को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन को फिर से पूरी तत्परता से अनुपालन किया जाए.

उन्होंने सिविल सर्जन को सैंपल कलेक्शन डबल करने का निर्देश दिया. पहले की भांति स्वास्थ्य सहिया अपने अपने क्षेत्रों में सर्वे करें. कोविड सिम्पटम्स पाए जाने पर उनका स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच अवश्य कराएं. कोविड डेडीकेटेड हॉस्पिटल, कोविड केअर सेंटर सेटअप कर दिया जाए.

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सीडीपीओ एमओआईसी एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक कर एक टीम गठित कर, जगह जगह पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाए. माईकिंग के जरिए लोगों को सामाजिक दूरी,मास्क पहने के लिए जागरूक किया जाए. उन्होंने कहा कि बिना मास्क पहने लोगों पर फाइन या डीएम एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाए.

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में संचालित छोटे बड़े एवं सभी प्रकार के दुकानों में आम जनों के बीच सामाजिक दूरी व मास्क पहने का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे यदि किसी दुकानदार द्वारा उक्त निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि जहां भी पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाएं. पॉजिटिव केस के आस पास सैंपल टेस्टिंग हो.

बढ़ते पॉजिटिव केस को देखते हुए होली त्यौहार  सम्मेलन की अनुमति नहीं दिया जाए. बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजन करने पर आयोजनकर्ता पर डीएम एक्ट के तहत एफआईआरदर्ज किया जाए.

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग अपना सैंपल टेस्ट अवश्य कराएं जब तक रिपोर्ट ना आए आइसोलेशन में रहे. कांटेक्ट ट्रेसिंग की भी कार्रवाई की जाए. कोविड कंट्रोल रूम सेटअप करने का निदेश दिया गया.

उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे बस जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है उस पर कार्रवाई किया जाए.

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनर से जांच करने की कार्रवाई की जाए.

चौक चौराहों में भीड़ या अड्डे बाजी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए.

बासुकीनाथ मंदिर में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए  न्यास समिति के साथ बैठक कर ऑनलाइन दर्शन करने की कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बाबा मंदिर के 4 किलोमीटर के रेडियस में सभी लोगों का सैंपल टेस्ट किया जाए.

स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी अपनाने के लिए अपील किया करें. उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा.

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन

जिला योजना पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के बीडीओ सीओ उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सचिन वाजे का कोर्ट में बयान- मुझे बनाया गया बलि का बकरा

Next Post

इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने से SC का इनकार, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र को राहत

Next Post
इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने से SC का इनकार, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र को राहत

इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने से SC का इनकार, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र को राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d