रांचीः इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची जिला 325 ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिमखाना क्लब मे किया गया. सदस्यों के द्वारा पेश किए रंगारंग कार्यक्रम में लोगों का दिल जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष माला श्रीवास्तव ने बेहतरीन अंदाज में किया. प्रेसीडेंट नन्दिता गुप्ता, सचिव नम्रता कुमार एवं उपाध्यक्ष नीता नारायण के नेतृत्व में किया गया .इस अवसर पर पटना क्लब की अध्यक्षा उषा सिन्हा एवं शालिनी सिन्हाभी मौजूद थीं. सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी. साथ ही कोविड को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा से समबन्धित सभी बातों का ध्यान रखा गया . होली मिलन समारोह का आयोजन शांति सदभावना एवं भाईचारे प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया .जिसमें सभी सदस्यों ने आनंद और हषोउल्लास के साथ मनाया .इस अवसर पर IPP देवयानी सांयाल, संपादक सोमा भादुड़ी, CCCC दीपा चौहान,EC सदस्य नीलम अखौरी, अर्चना द्वीवेदी, सुप्रीता लाल, रींकु बनर्जी, सगींता सिन्हा ,अंबुजा शरण, सुषमा सिन्हा, सोनी वर्मा, नुपुर शशांक, अंशु सहाय ,सुनीता नन्दिता गुप्ता, सह संपादक नीता शेखर , ISO संध्या प्रकाश, गीतांजली सिंह, स्वाती रस्तोगी , नीता सिंह, छवि प्रसाद,प्रिया राय,प्रीती कुमार, सुप्रीया ठाकुर,शुकेशी पांडे, अनीता जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे. उपाध्यक्ष नीता नारायण ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन देकर किया .

