हमेशा मास्क पहनें और पर्याप्त सावधानी जैसे हाथों को धोना और सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
संक्रमण की चपेट में आने जैसे जुकाम और फ्लू से खुद की सुरक्षा के लिए देर तक बाहर रहने से परहेज किया जाए.
अगर सूखा रंग आंख या मुंह में घुस जाए, तब खांसी शुरू हो सकती है और आप छोटे कणों को फैला सकते हैं.
दूसरों के साथ गले मिलने से बचा चाए. इसके बजाए एक स्वागत करने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करें.
अगर लोगों से मुलाकात करना जरूरी है, तब सिर्फ मिठाइयों का आदान-प्रदान कर घर वापस लौट आएं.
रंगीन पानी से दूर रहा जाए क्योंकि मास्क के गीला होने पर आपको संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा नहीं मिलेगी.
सामाजिक जमावड़े से पूरी तरह बचें. संक्रमित होने पर कुछ लोग बीमार हो सकते हैं या बीमारी फैला सकते हैं.

