होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:38 से लेकर 8:56 बजे तक
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होली के दिन भद्रा दोपहर 1.52 बजे तक रहेगी, ऐसे में गोधूलि बेला में पूर्णिमा भद्रा से मुक्त है. होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:38 से रात 8:56 बजे तक रहेगा. इस बार गोधूलि बेला में भद्रा का साया नहीं होगा. गोधूलि बेला में मानस योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग रहेगा. ऐसे में होलिका दहन श्रेष्ठता दायक होगी. वहीं अगले दिन सोमवार को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंगों का त्यौहार धुलंडी मनाई जाएगी. हालांकि इस बार लोगों को होलिका दहन और धुलंडी पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करनी होगी.

