BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेढ़ साल से फरार अपराधी ने होमगार्ड जवान को घायल किया, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in Uncategorized
डेढ़ साल से फरार अपराधी ने होमगार्ड जवान को घायल किया, गिरफ्तार

डेढ़ साल से फरार अपराधी ने होमगार्ड जवान को घायल किया, गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में तैनात होमगार्ड जवान रतन कुमार ने सोमवार शाम को डेढ़ साल से फरार डकैत बर्मामाइंस चूना भट्टा निवासी भोकू को पकड़ लिया. लेकिन पकड़े जाने के बाद भोकू ने अपने पास से धारदार हथियार निकाल कर रतन पर वार कर घायल कर दिया. हालांकि रतन ने तब भी भोकू को नहीं छोड़ा. इस बीच पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने रतन को घायल अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. जहां रतन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. रतन को देखने सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी अनुदीप सिंह और पुलिस के आला अधिकारी टीएमएच पहुंचे.

घटना की जानकारी देते हुए बर्मामाइंस के थाना प्रभारी विनोदानंद ने बताया कि भोकू बर्मामाइंस के क्वार्टर में डकैती के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहा था. सोमवार देर रात होमगार्ड के जवान रतन ने उसे देखकर पहचान लिया और उसकी सूचना थाने में दी. जब वह भागने लगा तो रतन ने दौड़ाकर जेम्को चौक के पास पकड़ लिया. पकड़ाने के बाद भोकू ने अपने पास से अस्तुरा निकाला, रतन पर कई वार कर दिए, फिर भी उसने नहीं छोड़ा. थाना प्रभारी ने बताया कि भोकू कई मामले में फरार चल रहा है. वह एक शातिर अपराधी है. रतन की इस बहादुरी के लिए जिला मुख्यालय से रिवार्ड की अनुशंसा की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गर्भवती महिला का शव मिलने से पूरे ईलाके में फैली सनसनी

Next Post

रमेश सर्राफ धमोरा ने कहा, बुजुर्ग नेताओं को विश्राम दे कांग्रेस

Next Post
रमेश सर्राफ धमोरा ने कहा, बुजुर्ग नेताओं को विश्राम दे कांग्रेस

रमेश सर्राफ धमोरा ने कहा, बुजुर्ग नेताओं को विश्राम दे कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d