BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुरू, कई सेवाओं पर पड़ रहा असर

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
झारखंड में होमगार्ड जवानों की हड़ताल शुरू, कई सेवाओं पर पड़ रहा असर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों के होमगार्ड गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं. इससे विभिन्न सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है. बता दें कि रांची सदर अस्पताल, रिम्स सहित कई संस्थानों में होमगार्ड सुरक्षा का दायित्व संभालते रहे हैं. इनके ना रहने के कारण स्थिति खराब हो सकती है. बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर राज्य के दूसरे जिलों में होमगार्ड एक दिन पहले ‌ही अपना कामकाज बंद कर चुके हैं.

बताया जा रहा है कि होमगार्ड अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विधानसभा भवन के पास धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बावजूद इनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया. इससे नाराज होकर वह हड़ताल पर चले गए हैं. जानकारी के अनुसार विभिन्न जिलों से होमगार्ड जवानों का प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंच गया है. ये आज गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले हैं. इसके बाद आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.लोहरदगा में ड्यूटी बहिष्कार करते हुए होमगार्ड के जवान हड़ताल पर चले गए हैं. इसकी जानकारी होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने दी. उन्होंने बताया कि लोहरदगा से काफी संख्या में होमगार्ड के जवान बुधवार को ही रांची गए हैं. हड़ताल में शामिल होने के लिए गुरुवार को भी लोहरदगा से होमगार्ड रांची जाएंगे. यहां पर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे.

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रांची में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लेने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष चरण चातर के नेतृत्व में बुधवार की सुबह जिले से लगभग 500 होमगार्ड जवान रांची के लिए रवाना हुए. होमगार्ड जवानों ने ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए सरकारी राइफल व गोली जमा कर हड़ताल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

हड़ताल में भाग लेने के लिए लातेहार जिले से 300 होमगार्ड गए हैं. लातेहार जिलाध्यक्ष कुमुद रंजन चौबे ने बताया कि बुधवार की सुबह जिले से लगभग 300 होमगार्ड जवान रांची के लिए रवाना हुए.

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर गुमला में होमगार्ड के जवानों ने कार्य बहिष्कार किया और रांची रवाना हुए. पलामू से करीब 600 होमगार्ड आज रांची रवाना हुए. सिमडेगा में होमगार्ड हड़ताल पर हैं. वे आज रांची रवाना हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेकाबू हुआ कोरोना, एक दिन में आए 50 हजार से अधिक केस

Next Post

मारुति सुजुकी शो रूम में लगी आग

Next Post
मारुति सुजुकी शो रूम में लगी आग

मारुति सुजुकी शो रूम में लगी आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d