BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होमगार्ड के जवानों को नियमित मानदेय मिलेगा: मंत्री डॉ. मिश्रा

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
होमगार्ड के जवानों को नियमित मानदेय मिलेगा: मंत्री डॉ. मिश्रा
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल:  गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.नरोतम Mishra ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है. उनके कार्य और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उनकी सेवा अवधि को छ: माह बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है. उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान होगा. डॉ. मिश्रा ने एसडीआरएफ मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑफिसर्स मेस के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही.

मंत्री डॉ. मिश्रा ने एसडीआरएफ तथा होमगार्ड द्वारा मानसून में होने वाली आपदा से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने आपदा और बाढ़ राहत कार्य इत्यादि के समय उपयोग में आने वाले अत्याधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. मंत्री डॉ. मिश्रा के समक्ष जवानों द्वारा बाढ़ एवं अन्य आपदा के समय नागरिक सुरक्षा के लिये किये जाने वाले कार्यों का डिमांस्ट्रेशन किया गया. गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को मोटर बोट प्लाटून कमाण्डर चेतन कन्नौजी के नेतृत्व में तीन मोटर बोट की प्लाटून ने छोटे तालाब में सलामी दी.

सिविल डिफेन्स वालिंटियर्स सम्मानित

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संकट काल में पूर्ण समपर्ण के साथ कार्य करने वाले 30 सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को सम्मानित भी किया. मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह वालिंटियर्स नहीं कोरोना वॉरियर्स है. संकट की इस घड़ी में सभी ने जीवन सुरक्षा के लिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है. मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी सम्मानित वालिंटियर्स को ट्रेकसूट भेंट किये.

इस अवसर पर होमगार्ड डीजी अशोक दोहारे, एडीजी एसडीआरएफ डी. सी. सागर, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड संतोष जाट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंडमान-निकोबार में भूकंप, तीव्रता 4.3

Next Post

कोरोना को मात देकर नर्स सहित 6 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

Next Post
कोरोना को मात देकर नर्स सहित 6 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

कोरोना को मात देकर नर्स सहित 6 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d