चतरा: चतरा के डीआरडीए भवन में कोरोना ड्यूटी में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक दिवंगत अमेरिका यादव के परिजनों को श्राद्धकर्म पर गृहरक्षक संगठन ने 15 हजार 700 रु की सहयोग राशि दी गयी.
इस अवसर पर चतरा जिला के गृह रक्षक अलोक रंजन , राजेंद्र प्रसाद सिंह ,सरयू राम , रामलखन पाल,गौतम तिवारी ,संजय दास,कन्हैया सिंह ,रामनारायण सिंह .प्रदीप सिन्हा ,अनुज प्रधान ,प्रेम किशोर ,महादेव सिंह ,ब्रजकिशोर शर्मा की उपस्थिति में दिवंगत अमेरिका यादव के तीनों पुत्रों की उपस्थिति में पत्नी को सहयोग राशि दिया गया.
गृहरक्षकों के द्वारा दिये गये सहयोग राशि के लिए संगठन को धन्यवाद दिया गया. सज्ञात हो कि सिमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम बानासाड़ी के गृहरक्षक अमेरिका यादव का सड़क दुर्घटना में 12 अप्रैल को आकस्मिक निधन इलाज के क्रम में रांची रिम्स में हो गया था.

