BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव में होमगार्ड, पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी समेत अनुबंध कर्मचारी करेंगे भाजपा के खिलाफ वोट

by bnnbharat.com
November 2, 2019
in समाचार
चुनाव में होमगार्ड, पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी समेत अनुबंध कर्मचारी करेंगे भाजपा के खिलाफ वोट

चुनाव में होमगार्ड, पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी समेत अनुबंध कर्मचारी करेंगे भाजपा के खिलाफ वोट

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार 5 सालों तक पारा टीचर, होमगार्ड, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को छलने का काम किया है. सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया की उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन मांगो के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

इसके ठीक विपरीत धरना और प्रदर्शन करने पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठी और डंडे भी भांजे हैं. पिछले दिनों रांची के बिरसा चौक पर प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण कार्यवाही करते हुए कई महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजी थी.

सरकार और प्रशासन के भेदभाव पूर्ण रवैया से अनुबंध कर्मचारियों में काफी रोष है.

तिवारी ने बताया कि पारा शिक्षकों की मांगों पर भी सरकार ने कभी भी गंभीरता से विचार नहीं किया है. अनुबंध कर्मियों के प्रति वर्तमान सरकार का रवैया शुरू से टालमटोल का रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के उदासीन रुख के कारण ये सभी संगठन विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे.

अच्छी संख्या है इनकी

विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा के खिलाफ मुखर होने वाले होमगार्ड, पारा टीचर, आंगनबाड़ी सेविका -सहायिकाओं और अनुबंध कर्मचारियों की संख्या झारखंड में अच्छीखासी है. राज्य में फिलहाल होमगार्ड जवानों की संख्या 29,500 है, जबकि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की संख्या लगभग 73 हजार के आसपास है. वहीं पारा टीचर की संख्या 60 से 65 हजार की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 दिनों के अंदर 4 बड़े फैसले सुना सकता है सुप्रीम कोर्ट

Next Post

1 लाख से कम BALANCE वाले लोगों के लिए SBI ने घटायी ब्याज दर

Next Post
1 लाख से कम BALANCE वाले लोगों के लिए SBI ने घटायी ब्याज दर

1 लाख से कम BALANCE वाले लोगों के लिए SBI ने घटायी ब्याज दर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d