गुमला(बसिया): आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बसिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश उनका आगमन नहीं हो पा रहा है और वे कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे.
बसिया में शाह का यह कार्यक्रम स्थानीय एनएचपीसी मैदान में रखा गया था. इसके लिए रात में ही साज सज्जा, साउंड व मंच बनाने का काम पूरा कर लिया गया था.
भाजपा के मंडल अध्यक्ष हफीन्द्र सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को इस सभा में भागीदार बनने की अपील भी की थी. परंतु शाह का कार्य्रकम स्थगित हो गया.
शाह के स्थान पर कार्यक्रम को सम्बोधित रविशंकर प्रसाद करेंगे. उनके आगमन की स्थिति तय मानी जा रही है. प्रसाद सिसई विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार दिनेश उरांव के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.

