नई दिल्ली:- नए कृषि कानून पर जारी किसान आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राष्टï्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, आईबी के मुखिया और दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव के साथ बैठक की. संसद भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान शाह ने खासतौर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर से किसान आंदोलन की ताजा स्थिति और पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली.
यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है जब विदेश की बड़ी हस्तियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है. विदेशी हस्तियों की टिप्पणी के खिलाफ गुरूवार को विदेश मंत्रालय ने सख्त टिप्पणियां की थी. इसके अलावा खुद गृह मंत्री और मोदी सरकार के मंत्रियों के अलावा देश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने विदेशी हस्तियों के खिलाफ मोर्चा खोला था.
सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह के साथ डोभाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ किसान आंदोलन पर बातचीत की. पुलिस की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया. इसके अलावा आंदोलन के जरिए हिंसा की कथित साजिश के खिलाफ भी रणनीति तैयार की. गौरतलब है कि इस आंदोलन में खालिस्तानी समूहों की भागीदारी के भी आरोप लग रहे हैं.

