BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘संविधान-काव्य’ लिखने पर आईपीएस अधिकारी को गृहमंत्री ने किया सम्मानित

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
‘संविधान-काव्य’ लिखने पर आईपीएस अधिकारी को गृहमंत्री ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : हिंदी साहित्य और कविता से नाता,वो भी किसी पुलिस अधिकारी का यह सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगता है पर कभी-कभी जो आम तौर पर नहीं होता, वह खासतौर पर हो जाता है. दिल्ली में तैनात एक विशेष पुलिस आयुक्त के साथ कुछ ऐसा ही है. उन्होंने हिंदी में ‘संविधान-काव्य’ की रचना की है. जो काबिलेतारीफ़ है .इतना ही नहीं इस विशेष पुस्तक लेखन के लिए पुडुचेरी के पूर्व पुलिस महानिदेशक को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित भी किया है. ‘संविधान-काव्य’ की रचना करने वाले भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं सुनील कुमार गौतम. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गौतम को उनके इस अनोखे कार्य के लिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के दिल्ली में 28 अगस्त को आयोजित 49वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस.के. गौतम देश के शायद पहले आईपीएस अधिकारी होंगे, जिन्होंने भारतीय संविधान की चुनिंदा और महत्वपूर्ण बातों को हिंदी ‘काव्य’ के रूप में लिखी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए काम आ सकती है.

आईपीएस अधिकारी एस.के. गौतम ने आईएएनएस से कहा, “बात 2016 की है. उन दिनों मैं पुडुचेरी का पुलिस महानिदेशक था. संविधान की कई महत्वपूर्ण बातों को हिंदी में एक जगह आम बोलचाल की भाषा में आम-आदमी के वास्ते लिखने का मन हुआ. मन में था कि आखिर उस संविधान सभा का शुक्रिया कैसे अदा किया जाए? उस संविधान सभा का, जिसने हमें भारतीय संविधान-सी बेशकीमती धरोहर सौंपी, अपना बहुमूल्य समय और ऊर्जा खर्च करके. मन में आए इस विचार को पत्नी से साझा किया. बस उसके बाद कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी. लिखना शुरू कर दिया.  238 पदों से सजा-संवरा वही संविधान-काव्य आज सबके सामने है. ”

उन्होंने आगे कहा, “जैसे भारतीय संविधान हर भारतीय के लिए है. उसी तरह संविधान-काव्य भी बेहद सरल और आम-भाषा में हर हिंदुस्तानी के वास्ते ही काव्य रूप में संजोया गया है. इसमें कुछ भी नया नहीं है. अगर कुछ नया है तो वह है इसका काव्यात्मक रूप. ”

सुनील कुमार गौतम द्वारा लिखे गए इस अभूतपूर्व 82 पृष्ठों के ‘संविधान-काव्य’ की विशेषता यह है कि इसमें समाहित भारतीय संविधान के हर अनुच्छेद को छोटी-छोटी दो काव्य पंक्तियों में पिरो कर प्रस्तुत किया गया है. इस संविधान-काव्य में अनुच्छेद ‘394-क’ तक को समाहित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के कई ठिकाने ध्वस्त

Next Post

बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Next Post
बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

बसपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d