मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के सरेंडर मोदी कहने पर गृहमंत्री नरोतम मिश्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो लोगों ने योग नहीं किया. चीन औऱ राहुल गांधी ने योग नही किया.
उनके शब्द उनकी बुद्धि के पैमाने को बताते हैं. जब भी बोलते हैं, वह देश की सैनिक और देश का मनोबल तोड़ने की बात बोलते हैं. लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा कि कोरोना कारण से सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं. जल्द ही इससे सभी लोग उबर आएँगे. मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम शिवराज सिंह के दिल्ली जाने पर गृहमंत्री नरोतम मिश्रा ने कहा कि ये मुख्यमंत्री शिवराज का अधिकार है. वो जब जहां चाहे वहां जा सकते है. उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर गृहमंत्री ने कहा. कांग्रेस देश में कहीं चुनौती नहीं बची. जो पार्टी 10 सालों से विपक्ष में एक अच्छा नेता नहीं बना पाई उसका अस्तित्व नहीं बचा.

