BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखें गृह मंत्री: कांग्रेस

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखें गृह मंत्री: कांग्रेस

कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखें गृह मंत्री: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार को कहा कि शाह को ऐसा ही पत्र कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी लिखना चाहिए क्योंकि उनकी सरकारें मजदूरों को घर जाने से रोक रही हैं. पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह भी कहा कि केंद्र अथवा किसी भी राज्य सरकार को संकट के इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए तथा मजदूरों की मदद के लिए रणनीति बनाने पर जोर देना चाहिए.

उन्होंने एक बयान में कहा, ” आश्चर्य इस बात का है कि लॉकडाउन में अमित शाह जी ने पहली बार बयान दिया है. उन्हें मजबूर मजदूरों के बारे में बात करने में 40 दिन लग गए. जब देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग परेशान थे, मजदूर मर रहे थे तो वह कुछ नहीं बोले. इस बात को यह देश याद रखेगा.” शेरगिल ने कहा, ” गृह मंत्री को कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखना चाहिए क्योंकि उनकी सरकारें मजदूरों को घर जाने से रोक रही हैं. पश्चिम बंगाल सरकार को भी अपने राज्य में मजदूरों की वापसी और मदद सुनिश्चित करनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है, बल्कि मजदूरों की मदद के लिए रणनीति बनाने का है.

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर, शाह ने कहा कि ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति न देना राज्य के प्रवासी श्रमिकों के साथ ”अन्याय’ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना से रक्षा के लिए हिन्दू रीति रिवाज से कराया शांति पाठ

Next Post

सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग

Next Post
सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग

सूरत में प्रवासी मजदूरों का हंगामा, ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d