नई दिल्ली:- गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. मुकुल रॉय को पहले ‘Y+’ कैटगरी की सुरक्षा मिली थी, जिसे अब अपग्रेड कर ‘Z’ श्रेणी में तब्दील कर दिया है. मुकुल रॉय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है. BJP पार्टी ने मुकुल को नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है.

