BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गृह मंत्रालय ने कहा, ऑरेंज जोन में जिला बसें नहीं चलेंगी

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
गृह मंत्रालय ने कहा, ऑरेंज जोन में जिला बसें नहीं चलेंगी

गृह मंत्रालय ने कहा, ऑरेंज जोन में जिला बसें नहीं चलेंगी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जोखिम रूपरेखा के आधार पर देश के जिलों में रेड (हॉटस्पॉट), ऑरेंज और ग्रीन जोन में विस्तारित लॉकडाउन अवधि में विभिन्न गतिविधियों को नियमित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने के एक दिन बाद मंत्रालय ने अब इन जोन में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है.

‘ऑरेंज जोन’ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में, मंत्रालय ने जिले के बाहर और जिले के अंदर परिचालन को प्रतिबंधित किया है. हालांकि टैक्सी और कैब को केवल एक ड्राइवर और दो यात्रियों के साथ परिचालन की अनुमति है.

मंत्रालय ने स्पष्टीकरण में कहा, “लोगों और वाहनों को जिले के बाहर उन्हीं गतिविधयों के लिए जाने की अनुमति है जिसके लिए मंजूरी मिली है. चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा अधिकतम दो लोग ही जा सकते हैं.”

हालांकि, यह कहा गया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके मूल्यांकन और प्राथमिकताओं के आधार पर, कम गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.

शुक्रवार को एमएचए द्वारा जारी दिशा-निदेर्शो में ग्रीन और ऑरेंज जोन में पड़ने वाले जिलों में काफी छूट दी गई. इसने अपने आदेश में कहा था, “कंटेनमेंट जोन के भीतर किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं है.”

नए दिशा-निर्देशों के तहत, पूरे देश में सीमित संख्या में कुछ गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी, चाहे जो भी क्षेत्र हो.

इनमें हवाई-रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग से वाहन से राज्य के बाहर यात्रा, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक और प्रशिक्षण या कोचिंग संस्थानों का संचालन, आतिथ्य सेवाओं, जिनमें होटल और रेस्तरां, बड़े सार्वजनिक समारोहों के स्थान, जैसे सिनेमा हॉल,मॉल, जिम, खेल परिसर आदि, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रकार की सभाएं और धार्मिक स्थानों/सार्वजनिक स्थानों पर पूजा के लिए भीड़ जुटने पर प्रतिबंध शामिल है.

हालांकि, हवाई, रेल और सड़क मार्ग से लोगों को बेहद जरूरी काम के लिए और एमएचए की मंजूरी प्राप्त कामों के आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक में फंसे झारखंड वासियों के लिए वेबलिंक “सेवा सिंधु” सहायक

Next Post

प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

Next Post
प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d