-
माइग्रेंट लेबर मूवमेंट के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी
रांची: रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की बैठक आयोजित की गई.
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों द्वारा क्रियान्वित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.
बैठक में सभी टास्क फोर्स के समन्वय स्थापित करने एवं माइग्रेंट लेबर मूवमेंट के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जो प्रवासी रांची से आगे जाना चाहता हैं तो उन्हें गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था देना है. जो पैदल चल रहा है उसे नजदीकी किसी स्थान पर उनको रहने की जगह दी जाएगी फिर समन्वय स्थापित कर सम्बंधित गंतव्य स्थान पर भेज देना है.
जो लोग रांची पहुंच रहे हैं, उनका किस जोन से आगमन हो रहा है, इस आधार पर क्वारंटाइन में रखने का निदेश दिया गया. रेड जोन से रांची आनेवाले लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा.
क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रखना है फिर टेस्ट के बाद अगर नेगेटिव रहता है तब उन्हें छोड़ दिया जाएगा. ऑरेंज और ग्रीन जोन से आनेवाले लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा.
बैठक में सभी को प्रवासी मजदूरों के लिए तत्पर हेल्पलाइन बनाई गई है जो पैदल यात्रा कर रहे मजदूरों या लोगों को इंटरसेप्ट करेगी और उन्हें संबंधित बीडीओ/सीओ को जानकारी उपलब्ध कर देंगे. जिनका काम उनके लिए रहने की व्यवस्था करना है.
प्रवासी मजदूरों के खान-पान की व्यवस्था दूसरे राज्य या जिला में मजदूरों को भेजने हेतु नोडल पदाधिकारी प्रेम तिवारी से सम्पर्क करने का निर्देश दिया गया है.

