BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होम क्वारंटाइन किए गए बुजुर्ग की मौत, शव में पड़े कीड़े

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in समाचार
होम क्वारंटाइन किए गए बुजुर्ग की मौत, शव में पड़े कीड़े
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस को लेकर होम क्वारंटाइन में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग पिछले महीने गुजरात से लौटा था, जिसके बाद 22 मार्च को उसे होम क्वारंटाइन किया गया था.

बाराबंकीजनपद के थाना मोहम्मदपुर खाला इलाके के गांव बढ़नापुर में शुक्रवार (10 अप्रैल) को बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली.

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (10 अप्रैल) को जब गांव वालों को तेज दुर्गन्ध आई तो प्रशासन को खबर दी गई. प्रशासन ने जब आकर देखा तो बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग के शव में कीड़े पड़े थे. दुर्गन्ध इतनी ज्यादा थी कि लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल था. शव के हालात को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि शख्स की मौत कुछ दिनों पहले ही हुई होगी. बुजुर्ग अपने पोते के मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए बड़ौदा गया था.

बुजुर्ग अपने बेटे के साथ गुजरात से पिछले महीने लौटा था. जिसके बाद प्रशासन ने दोनों को होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा था. लेकिन बुजुर्ग का बेटा पास के सरकारी स्कूल में क्वारंटाइन सुविधाओं के साथ रह रहा था. मृत बुजुर्ग घर पर अकेला रहता था और अक्सर स्थानीय लोगों द्वारा देखा जाता था.

गांव वालों ने कहा है कि जब से प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया था, तब से डर की वजह से लोग उधर जाते ही नहीं थे. कभी-कभी राशन इत्यादि लेते जाते समय वह लोग उन्हें देख लेते थे.

एक स्थानीय आशा कार्यकर्ता ने कहा, “मैं 22 मार्च को उस बुजुर्ग शख्स से मिलने गई थी और उसे सेल्फ क्वॉरंटाइन रहने के लिए कहा था.” आशा कार्यकर्ता ने बताया 22 मार्च के बाद वह 4 अप्रैल को घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा करने आई थी. इस दौरान उन्हें किसी अनहोनी की भनक नहीं हुई थी.

स्थानीय महिला ग्राम प्रधान के पति महेन्द्र वर्मा ने बताया कि जिद्दी स्वाभाव होने की वजह से बुजुर्ग अपना खाना खुद ही बनाता था. यहां तक कि एक अप्रैल को वह उनके यहां से राशन भी लेकर गए थे. 4 अप्रैल को बेलहरा के निवासी डॉक्टर बृजेश के यहां से अपनी दवा भी लेकर आये थे. वह दमे के मरीज थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के बीच चीनी नौसेना ने दागी मिसाइलें, टेंशन में आए पड़ोसी देश

Next Post

तनाव में जी रहे सैलरी, इंक्रीमेंट और नौकरी जाने के डर से कर्मचारी

Next Post
तनाव में जी रहे सैलरी, इंक्रीमेंट और नौकरी जाने के डर से कर्मचारी

तनाव में जी रहे सैलरी, इंक्रीमेंट और नौकरी जाने के डर से कर्मचारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d