BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

by bnnbharat.com
April 2, 2020
in Uncategorized
कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची में मंगलवार को कोरोना का एक पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद गुरुवार को रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके में घर-घर जांच की शुरुआत की गयी. भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छानबीन शुरू की, तो कई स्थानीय लोग उनसे उलझ गये है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभ में जिला प्रशासन की टीम को हिन्दपीढ़ी मुहल्ले में प्रवेश करने से ही रोक दिया गया, लेकिन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जब टीम वहां पहुंची, तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. बाद में मुहल्ले के बुद्धिजीवियों ने लोगों को समझाया.

Also Read This: आज के ही दिन भारत ने रचा था इतिहास, धोनी के छक्के से किया वर्ल्ड कप पर कब्जा 

अंजुमन इस्मामिया रांची के अध्यक्ष ने बताया कि सारे लोगों को समझाया गया है और उन्हें अपील की गयी है कि अपनी सुरक्षा के लिए लोग खुद आगे आकर स्वास्थ्य जांच कराए. उन्होंने कहा कि प्रारंभ में लोगों को आज शुरू होने वाले जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिससे लोग कुछ समझ नहीं पाये, हालांकि अंजुमन इस्मालिया के उपाध्यक्ष ने कल ही इस संबंध में लोगों से अपील की थी. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि कल घर से जिन लोगों को लेकर क्वारंटाइन सेंटर ले गया है, वहां उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि आज प्रशासन की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था में सुधार और दवा तथा दूध भेजने की बात की है.

Also Read This: मंत्री हाजी हुसैन के बेटे से हो पूछताछः भाजपा 

इससे पहले आज उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने सभी आलाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई. बैठक में हिन्दपीढ़ी के जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया उस पूरे क्षेत्र के आउटर हिस्से की मैपिंग के बाद घर-घर जा कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं कोविड के लक्षणों की जांच के लिए हेल्थ केयर की 100 टीमें रवाना की जाएंगी. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कोविड एक बेहद ही संवेदनशील मामला है. इसलिए एक एक व्यक्ति तक प्रशासन की पहुंच बेहद जरूरी है. एक-एक व्यक्ति के घर घर जा कर किसी में भी कोरोना के लक्षण हैं क्या, इसकी जांच सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read This: कोरोना वायरस के संकट पर PM मोदी का सभी मुख्यमंत्रियों को आश्वासन, मिलकर लड़ेंगे

इससे पहले रांची में कोरोना का एक पॉजिटिव मामला आने के बाद हिन्दीपीढ़ी एरिया में जांच टीम कल भेजी गई थी. टीम के सदस्यों ने जांच के बाद पांच घर के लोगों को खाली करवा कर क्वारंटाईन फैसिलिटी भेज दिया गया था. अनुमण्डल पदाधिकारी सदर ने बताया कि, महिला मरीज जिन घरों के संपर्क में आई थी उन घरों को खाली करवा लिया गया है. इसके अतिरिक्त अभी जांच आगे भी की जा रही है. जिससे कि अंतिम संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंचा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के दौरान पहली बार मंदिर का पट खुला, सादगी से पूजा अर्चना

Next Post

APRIL में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

Next Post
APRIL में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

APRIL में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d