BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होमगार्ड बहाली: 15 वर्षों में निकली बहाली, पेंच में फंसा, टलने की आशंका

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
होमगार्ड बहाली: 15 वर्षों में निकली बहाली, पेंच में फंसा, टलने की आशंका

Homeguard restoration: Restoration in 15 years, screwed in, fear of postponement

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: पूरे पंद्रह वर्षों के बाद होमगार्ड की बहाली निकली भी, तो उसमें पेंच फंस गया है. ऐसे में बहाली टलने की आशंका उत्पन्न हो गई है. कुल 894 सीटों के लिए बहाली होनी है. वैसे भी अब बहाली की प्रक्रिया को पूरा करना संभव नहीं है. चूंकि विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है. ऐसी संभावना है कि इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने के प्रथम सप्ताह में चुनाव की घोषणा हो जाएगी. जिसके कारण ओहापोह की स्थिति बनी हुई है. बहाली टलने की एक और वजह यह बताया जा रहा है कि तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के आदेश पर वर्ष 2018 में 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग के होमगार्ड के पुत्र-पुत्रियों का आवेदन मांगा गया था.

जिसके आलोक में जिले से 280 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड कार्यालय में आवेदन जमा किया था. आवेदन के समय पिता और पुत्र से बाउंड भी भरवाया गया था. एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी इस पर विचार नहीं किया गया. नई बहाली में इस पर किसी प्रकार का तव्वजों नहीं दिया गया है. मुख्य सचिव के निर्देशों का अवहेलना किया गया है. ऐसे में बहाली की प्रक्रिया टल सकती है. चूंकि संबंधित अभ्यर्थी इस मामले को न्यायालय में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. यहां बताते चलें कि नई बहाली में करीब 13 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

वर्ष 2004 में हुई थी बाहली जिले में होमगार्ड की बहाली वर्ष 2004 में हुई थी. उसके बाद से यहां होमगार्ड की बहाली नहीं हुई है. जबकि अन्य जिलों में कई बार होमगार्ड की बहाली हो चुकी है. करीब 15 साल से बहाली की प्रक्रिया लंबित थी. प्रक्रिया को पूरा करते हुए बहाली निकाली गई है. लेकिन अब इसमें अड़ंगा उत्पन्न हो गया है. हालांकि वर्ष 2010 में भी बहाली को लेकर विज्ञापन निकाला गया था. जिसमें लगभग दस हजार लोगों ने आवेदन किया था. लेकिन बहाली की प्रकिया आवेदन तक ही सिमट कर रह गई थी. बाद में बहाली की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई.

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

होमगार्ड एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा 55 से 60 आयु वर्ग के होमगार्ड के पुत्र-पुत्रियों की बहाली के लिए मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया है. जिसके कारण नए बहाली की प्रक्रिया एक बार टल सकती है.

अधिकारी वर्जन

होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा. तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के आदेश पर 55 से 60 होमगार्ड के पुत्र-पुत्रियों के आवेदन के मामला संज्ञान में नहीं है. इसकी जांच कराई जाएगी. जांच के बाद बहाली हर हाल में होगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विजय हजारे ट्रॉफी: संजू सैमसन के बाद अब यशस्वी जयसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

Next Post

जेसोवा दीवाली मेला कल से, मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

Next Post
जेसोवा दीवाली मेला कल से, मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

जेसोवा दीवाली मेला कल से, मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d