BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंह से निकलने वाली शराब की बदबू की शिकायत करना होमगार्ड को पड़ा भारी, ASI ने मारी गोली

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
मुंह से निकलने वाली शराब की बदबू की शिकायत करना होमगार्ड को पड़ा भारी, ASI ने मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: मामूली विवाद के बाद एक होमगार्ड को गोली मार दी गई. यह घटना बिहार के सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र का है. जहां गश्त के दौरान नशे में धुत एक पुलिस सहायक उप-निरीक्षक ने मामूली विवाद के बाद एक होमगार्ड को गोली मार दी. पुलिस ने कहा कि एएसआई की पहचान हरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है, जबकि घायल होमगार्ड अशोक कुमार की उम्र 40 वर्ष के आसपास है, दोनों मशरख थाने में तैनात हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएसआई ने अशोक के पेट में गोली मारी थी. दावा किया गया है कि यह राज्य पुलिस में अपनी तरह की पहली घटना है. रविवार को अशोक की लिखित शिकायत पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, होमगार्ड ने एएसआई को उसके मुंह से निकलने वाली शराब की दुर्गंध के बारे में बताया था, जिसके बाद वह गालियां देने लगा. जब होमगार्ड ने आपत्ति जताई तो एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और उसे गोली मार दी. 
एफआईआर में, अशोक ने यह भी लिखा है कि स्टेशन हाउस ऑफिसर ने उसके इलाज के लिए खुद पुलिस स्टेशन में एक डॉक्टर को बुलाया था और जब उसका दर्द बढ़ने लगा तो उसे मशरख के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

अशोक ने यह भी आरोप लगाया है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गया था और उसे वापस पुलिस थाने लाया गया, जहां से एएसआई भाग गया. इस घटना को लेकर जब पूछा गया तो सारण के एसपी धुरत सायली सावलराम ने कहा कि आरोपी एएसआई वर्तमान में फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद एएसआई ने गोली चला दी. होमगार्ड को गोलीबारी में मामूली चोट आई.

मरहौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि गश्त करने वाली पार्टी में आरोपी एएसआई, होमगार्ड जवान और अन्य लोग शामिल थे, जो लगभग 10 बजे रात को मशरख थाने से निकले. उन्होंने बताया, की चैनपुर के पास एसएच-90 पर यह विवाद हुआ. यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में उन दोनों के बीच क्या हुआ था जिसमें एएसआई ने गोली चलाई थी.  

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी रात 10.50 बजे पुलिस स्टेशन को मिली जब गश्ती दल घायल होमगार्ड के साथ थाने पहुंचा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉनसून सत्रः सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने किया प्रदर्शन

Next Post

SSR CASE: कल होगा मौत का खुलासा, CBI और मेडिकल बोर्ड की होगी बैठक

Next Post
SSR CASE: AIIMS ने उठाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, कहा-‘हत्या के एंगल से जांच हो’

SSR CASE: कल होगा मौत का खुलासा, CBI और मेडिकल बोर्ड की होगी बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d