BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवपुरी में ऑनर किलिंग, दंपति को डंपर से रौंदा

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in Uncategorized
शिवपुरी में ऑनर किलिंग, दंपति को डंपर से रौंदा

Honor killing in Shivpuri, couple thrashed with dumper

Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, यहां चचेरे भाई ने बहन-जीजा को डंपर से कुचलकर मार डाला. घटना के बाद से आरोपी फरार है और गांव में तनाव है, जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खनियांधाना थाना क्षेत्र के देवखो गांव की रहने वाली रामरती लोधी ने पति को छोड़ दिया था और अपने प्रेमी विजय लोधी से विवाह करने के बाद उसके साथ रहने लगी थी. बीते पांच साल से दोनों साथ रह रहे थे, उनका एक बच्चा भी है. रामरती का परिवार इससे नाराज था.

कई बार विवाद भी हो चुका था. गुरुवार को विजय और रामरती मोटर साइकिल से बच्चे के साथ गांव लौट रहे थे, तभी रामरती के चचेरे भाई केरन लोधी ने डंपर से टक्कर मार दी. जिससे रामरती और विजय की मौत हो गई, मगर बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए झांसी भेजा गया है.

खनियांधाना थाने के प्रभारी सुनील खेमरिया ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है. माहौल खराब न हो इसके लिए फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

बताया गया है कि गुरुवार को संतान सप्तमी का पर्व था और रामरती ने खुद व्रत रखा था और बेटे की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए पूजन सामग्री लेने बाजार गई थी, तभी रास्ते में डंपर चालक उसके चचेरे भाई केरन लोधी ने रामरती और उसके पति पर डंपर चढ़ा दिया.

बताया जाता है कि पहले रामरती की शादी किसी और गांव में हुई थी, लेकिन बाद में ससुराल में पति से नहीं बनने के चलते वह वापस घर आ गई थी. अपनी मर्जी से ग्राम मजरा मोटा निवासी विजय के साथ रहने लगी थी, जब गांव वालों ने इस पर आपत्ति जताई तो गांव में पंचायत हुई.

इसके बाद दोनों की विधिवत कोर्ट मैरिज कराई गई, फिर गांव में हिदू रीति रिवाज से भी दोनों ने विवाह किया, लेकिन भाई और परिवार के कई सदस्य इससे नाराज थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर का दौरा करने के लिए पाकिस्तानी डॉक्टर चाहते हैं भारतीय वीजा

Next Post

बिहार : जद (यू) विधायक को भाने लगे प्रधानमंत्री मोदी

Next Post
बिहार : जद (यू) विधायक को भाने लगे प्रधानमंत्री मोदी

बिहार : जद (यू) विधायक को भाने लगे प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d