रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:गोरखपुर भाजपा के सांसद रवि किशन के प्रतिनिधि समरेंन्द्र विक्रम सिंह के पूज्य नाना जी का लम्बी बीमारी के कारण 14 फरवरी 2021 को स्वर्गवास हो गया था उसी क्रम मे शुक्रवार को ब्राह्मभोज का कार्यक्रम आयोजन समरेंद्र विक्रम सिंह के नाना जी के आवास शाहपुर स्थित से सम्पन हुआ.
30 अक्टूबर 1940 मे जन्मे स्व ह्रदय प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार मे पुर्वोत्तर रेलवे मे उप सचिव परिवेदना अधिकारी के पद पर कार्य किया अक्टूबर वर्ष 2000 मे रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा मे समर्पित किया उनके परिवार मे उनके दो पुत्र एवं 3 पुत्रीयां है 14 फरवरी वर्ष 2021 मे वह अपना हरा भरा परिवार छोड़ कर इस दुनिया से चले गए जिससे उनके पुरे परिवार एवं उनके सगे सम्बन्धियों मे शोक की लहर दौड़ गई है. ब्राह्मभोज का कार्यक्रम उनके शाहपुर स्थित आवास पर क्षेत्र के नेतागण व बुद्धिजीवियों ने स्वर्गीय ह्रदय प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए दिखे जहां बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों के अलावा तमाम बुद्धिजीवियों का जमावड़ा उक्त ब्रह्मभोज कार्यक्रम में दिखाई पड़ा इस मौके पर नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा रणविजय सिंह (जुगनू )पवन त्रिपाठी आशीष सिंह श्रीनेत जय शर्मा राकेश श्रीवास्तव पार्षद राकेश निषाद रामाग्या साहनी शिशिर वर्मा रामाशीष निषाद मीरा दुबे अच्छे लाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

