BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित

by bnnbharat.com
August 15, 2020
in Uncategorized
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2020 को पुलिस लाईन स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया.

समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त   शशि रंजन, नगर आयुक्त   दिनेश प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा तथा जिला परिषद अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया.

जिन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें स्वास्थ्य विभाग के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ० अनूप कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेस्लीगंज के डॉ० अरुण चंद्र मेहता, प्रयोगशाला प्रोवैधिक पीएमसीएच पलामू के मोहम्मद अनवर आलम तथा सुजीत मिंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेदिनीनगर की ऐएनएम रेनुलता लकड़ा को कोरोना महामारी काल मे उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया.

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में पलामू जिला  को गौरव दिलाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया. मैट्रिक परीक्षा 2020 में 484 अंक प्राप्त करने वाले एस एस विद्या मंदिर उच्च विद्यालय डाल्टनगंज के छात्र अभय कुमार, 437 अंक प्राप्त कर राज्यकीयकृत +2 उच्च विद्यालय हैदरनगर इंटर विज्ञान की छात्रा उज्ज्वला गुप्ता, 415 अंक प्राप्त कर लक्ष्मी चन्द्रवंशी महिला कॉलेज, रेहला इंटर वाणिज्य की छात्रा सोनाली कुमारी तथा 402 अंक प्राप्त कर राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, लेस्लीगंज के इंटर कला की छात्रा सुरभी कुमारी को सम्मानित किया गया.

कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. एएसआई टीओपी वन नवी अंसारी, एएसआई टीओपी 2 सुधीर कुमार तथा यातायात प्रभारी एएसआई रुद्रानंद सरस को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया.

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चियांकी की युवा महिला मुखिया बिनको उरांव को उपायुक्त ने सम्मानित किया गया.

इसके अलावा नगर निगम मेदिनीनगर के जमादार इश्तेयाक शाह को भी सम्मानित किया गया. वहीं समाहरणालय के उपायुक्त कार्यालय के स्टेनो बीरेंद्र कुमार ठाकुर, जिला निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर शशि मोहन सिंह तथा उप विकास आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक श्री बीरेंद्र कुमार पासवान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

इसके अलावा वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से जंग जीते हुए मरीजों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी   शशि रंजन ने मुख्य समारोह के अवसर पर शॉल देकर सम्मानित किया.

वहीं मुख्य समारोह में परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें प्लाटून नंबर एक पर जिला सशस्त्र बल परिक्क्षमान पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कालिंदी, जिला महिला सशत्र बल की परिक्क्षमान पुलिस अवर निरीक्षक पूजा विभुति उरांव तथा प्लाटून नंबर 2 जिला सशत्र बल के परिक्क्षमान पुलिस अवर निरीक्षक प्रेमचंद हांसदा को सम्मानित किया गया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयुक्त कार्यालय में डीआईजी ने किया ध्वजारोहण

Next Post

उपायुक्त ने मुख्य समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

Next Post
उपायुक्त ने मुख्य समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

उपायुक्त ने मुख्य समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d