BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 11 घायल, दाह संस्कार से लौट रहे थे

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 11 घायल, दाह संस्कार से लौट रहे थे
Share on FacebookShare on Twitter

जौनपुर: वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के 3.30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई. हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 11 लोग जख्मी हुए इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को जिला अस्पताल और वाराणसी में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लोग एक दाह संस्कार से लौट रहे थे.

यहां जानिए पूरा मामला

हादसे का शिकार हुए लोग सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी (112) का अंतिम संस्कार करने वाराणसी गए थे. दाह संस्कार के बाद लौटते वक्त जौनपुर-वाराणसी सीमा पर यह हादसा हुआ. विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखचे उड़ गए. गाढ़ी पर सवार अमर बहादुर यादव (58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव (38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार (38), इंद्रजीत यादव (48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव (60), रामकुमार पुत्र बोधी (65) निवासी जलालपुर थाना

सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य 11 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए. टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीप सिद्धू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

INDvsENG 1st Test: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 50 रन बनाकर शुभमन गिल आउट

Next Post
INDvsENG 1st Test: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 50 रन बनाकर शुभमन गिल आउट

INDvsENG 1st Test: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 50 रन बनाकर शुभमन गिल आउट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d