BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, 18 घायल

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, 18 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक बस और कार की टक्कर हुई, इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये टक्कर दरभंगा (बिहार) से दिल्ली जा रही एक निजी बस और कार के बीच हुई. बस ने कार को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से बस और कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. घायलों को नजदीकी अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इससे पहले 11 जुलाई को रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास सिविल लाइन्स चौराहे की ओर से आ रही एक सफारी जीप ने दो बाइक सवार और एक युवक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह पलट गई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे.

घटना में घायल हुए छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जिसमें चिकित्सकों ने विनय कुमार वर्मा, शिवम साहू, विनोद और रूपेश को मृत घोषित कर दिया था. वहीं रोहित सोनकर और गिरिजा शंकर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी से आजिज शिक्षक ने किया सुसाइड का प्रयास

Next Post

खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

Next Post
खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d