इटावा:- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नेजा (झंडा) चढ़ाने कालिका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के शनिवार शाम पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 अन्य घायल हो गये. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है.
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के निकट यह दुर्घटना हुई.

