BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भयावह मंजर: पत‍ि ने की पत्‍नी हत्‍या, शाले को फोन कर कहा- घर आकर देख लो, कुछ हुआ है…

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो: बेरमो अनुमंडल के कुरपनिया राय साहब फाइल में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना घटित हुई. शक्की पति ने 32 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद 40 वर्षीय पति दिलीप निषाद मौके से फरार हो गया.

घटना के बारे में महिला के भाई आनंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे दिलीप निषाद ने फोन कर बताया कि घर आकर देख लो कुछ हुआ है. कॉलोनी में ही पांच मकान आगे रह रहे महिला के स्वजन भागकर जब बहन के घर पहुंचे तो देखा, घर में चारों तरफ खून फैला हुआ है. बहन खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है, एवं पांच वर्षीय भांजी मनीषा सोई हुई थी. पास में पड़े हीटर में एवं कुदाल पर खून लगा हुआ था. दिलीप ऑटो लेकर भाग चुका था, आनन-फानन में बहन को स्थानीय लोगों के सहयोग से केंद्रीय अस्पताल ढोरी लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची गांधीनगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या किससे हुई है, जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया हीटर पर सर लगने से मौत होने का अनुमान है. 

मृतिका के पिता किशुन मल्लाह ने बताया करीब 14 साल पहले बेटी की शादी कतरास मोदीडीह निवासी दिलीप निषाद से लिलोरी मंदिर में कराया था. उसके बाद से ही बेटी, दमाद रायसाहब फाइल कॉलोनी में हम लोगों के साथ रहने लगा. दिलीप ऑटो चलाता था, ऑटो खरीदने में भी उसकी मदद की थी. शादी के दो साल बाद से ही बेटी के साथ खटपट शुरु हो गई.

शराब पीकर अक्सर वह मारपीट करने लगा था. मारपीट के डर की वजह से दोनों नाती 12 ‌वर्षीय गोलू कुमार, 10 ‌वर्षीय मनीष कुमार करीब आठ साल से मेरे पास ही रहते थे. केवल मनीषा ही उसके साथ रहती थी. हमेशा अपनी पत्नी पर शक किया करता था. सोमवार को बेटी का जीवन ही समाप्त कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तारा शाहदेव मामला: रकीबुल उर्फ रंजीत की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

Next Post

बजट में 750 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की लागत

Next Post
अर्जुन मुंडा ने रेलमंत्री के प्रति आभार जताया

बजट में 750 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की लागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d