BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया होस्पिटल मेनेजमेंट सिस्टम

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

एक क्लिक पर बुक करें अपॉइंटमेंट एवं जाने अपनी मेडिकल हिस्ट्री

धनबाद:- उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर सदर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने उद्देश्य से डीएमएफटी पीएमयू टीम एवं डीसीआईपी इन्टर्नस द्वारा होस्पिटल मेनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है. 

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि नवनिर्मित सदर अस्पताल को नए सिरे से संचालित करने हेतु अधिसूचित किया गया है. साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा मेडिकल ऑफिसरों की प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल में की गई है. अस्पताल के सुचारू रुप से संचालन के लिए सिविल सर्जन द्वारा अन्य मेडिकल ऑफिसर, पारा चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं.

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते. उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अपॉइंटमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है. वर्तमान में कोई भी व्यक्ति घर बैठे यह जान सकते हैं कि सदर अस्पताल में कौन से चिकित्सक उपलब्ध हैं तथा मरीजों का इलाज कर रहे हैं. साथ यही घर बैठे ही तिथि और समय चुनकर इलाज हेतु अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि अपॉइंटमेंट बुक करने अथवा सदर अस्पताल से जुड़ी हुई अन्य जानकारियों के लिए  सर्वप्रथम किसी भी व्यक्ति को  पोर्टल पर जाकर साइन अप करना होगा. साइन अप करने हेतु नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, उम्र तथा ब्लड ग्रुप का विवरण देना होगा साथ ही अपने प्रोफाइल में लॉग इन करने हेतु पासवर्ड का निर्माण करना है. इस प्रक्रिया के पश्चात अपने ईमेल आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से उक्त पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकता है.

वर्तमान में इस पोर्टल पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों का विवरण देखा जा सकता है. साथ ही सदर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है. इलाज हेतु अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए तिथि एवं समय का चुनाव करना है. जिसके पश्चात अपॉइंटमेंट बुक कर दिया जाएगा तथा इसकी जानकारी संबंधित के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. 

उन्होंने बताया की अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध खून से संबंधित पूरी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी. किसी भी व्यक्ति के अपॉइंटमेंट बुक करने से लेकर उसके इलाज, जांच, एडमिशन, शल्य चिकित्सा इत्यादि से संबंधित पूरी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी. चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रिसक्रिप्शन, जांच घर में कराए गए जांच की रिपोर्ट, दवाइयों का विवरण इत्यादि सभी जानकारियां इस पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी जिसे कभी भी लॉगिन कर देखा जा सकता है. 

उपायुक्त ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से भविष्य में सभी सरकारी अस्पतालों को इस ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा. साथ ही आमजनों को चिकित्सक के चयन का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा सदर अस्पताल में मरीजों का आगमन शुरू हो गया है एवं उनके ससमय उपचार एवं पब्लिक हेल्थ डिलेवरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सदर अस्पताल में तत्काल प्रभार से मेडिकल ऑफिसर, पारा चिकित्सक एवं अन्य की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए होस्पिटल मेनेजमेंट सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है. जिसके सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नमामि गंगे योजना के तहत आज की गई जलस्त्रोतों के तटों-घाटों पर सफाई

Next Post

फर्जी मुकदमों के सहारे जनता की आवाज रोकना बंद करे हेमन्त सरकार-भाजपा

Next Post
मास्क न पहनने पर एक लाख जुर्माना और जेल की सजा को भाजपा ने बताया अप्रासंगिक

फर्जी मुकदमों के सहारे जनता की आवाज रोकना बंद करे हेमन्त सरकार-भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d