BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“होस्टेज 2” की अभिनेत्री अपने किरदार और खास तैयारी के बारें में की बात…

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
“होस्टेज 2” की अभिनेत्री अपने किरदार और खास तैयारी के बारें में की बात…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी ने बॉलीवुड जगत को प्रभावित किया था. फिल्मों सीरियल्स की शूटिंग को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य होते नजर आ रही है.

लॉकडाउन सरकार के दिशानिर्देश का पालन करते हुए अनलॉक की ओर अग्रसर है. कुछ हिस्सों के खुलने के आसार नजर आ रहे है और चीजें सामान्य होने की उम्मीद है.

मनोरंजन जगत बेसब्री से वापस अपने अपनी शूटिंग लाइफ में जाने के लिए तैयार बैठा है. किसी घटना को पर्दे पर उतरना एक कठिन प्रयास होता है, इसके पीछे कई लोगो की कड़ी मेहनत होती है. घंटों कैमरे के सामने खड़े होने पर एक परफेक्ट शॉट मिलता है, जिसके बारे में एक कलाकार ही बता सकता है.

वेब सीरीज मिर्जापुर से मनोरंजन जगत में नाम कमा चुकी अनंग्शा बिस्वास अपनी आगामी सीरीज ‘होस्टेज 2’ के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह ‘होस्टेज’ का सेकंड पार्ट है, जिसमें अनंगशा बिस्वास के अलावा रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा और अन्य शामिल है. एक लम्बे समय के बाद वापस अपने कार्यों में जाना आसान नहीं होता है.

अभिनय सिर्फ चार लाइन पढ़ना और उसे कैमरे के सामने दोहराने तक का खेल नहीं है. बहुत प्रैक्टिस और गहन अध्यन की जरुरत होती है. ‘होस्टेज’ अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने अपने किरदार के बारें में बात कि, अनंग्शा ने कहा ” शुरुआत में हाइमा का किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हिस्सा था. मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होने के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां मुझे निर्भाव होने की आवश्यकता थी, जिसमें कुछ समय को छोड़कर अधिकांश समय क्रोध और वासना की भावना ही नजर आनी थी.

हाइमा को खोजने की एक खूबसूरत मजेदार यात्रा थी यह. सुधीर मिश्रा सर, सचिन कृष्णन सर सहित पूरी टीम ने बहुत मदद की. हमने महीनों तक रिहर्सल और एक्शन ट्रेनिंग की, इसलिए जब तक हम सेट पर पहुंचे, हम पूरी तरह तैयार थे और अब हम पूरी तरह से तैयार है इसके रिलीज को लेकर.”

अनंग्शा विश्वास ने कहा “एक अभिनेता को कैमरे के सामने प्रदर्शन करने से अधिक खुशी उन्हें तब महसूस होती है जब उनके चरित्र की सराहना की जाती है. अनंगशा विश्वास को भी इस सीरीज से कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं. “मुझे हाइमा का किरदार निभाने में  बहुत मजा आया, यहां से मैंने बहुत कुछ सीखा. क्योंकि उम्मीदें दुख का रास्ता हैं, इसलिए मुझे वास्तविक में उम्मीद से ज्यादा आशा है कि हाइमा दर्शकों के दिल को छुएगी.”

अनंग्शा ने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी, जहां उन्होंने कई नाटक भी किए.  इसके अलावा उन्होंने कुछ शार्ट मूवीज भी की, लेकिन अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा को सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि वह ‘बेनी और बबलू’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी.

अनंग्शा बिस्वास को  ‘मिर्जापुर’ में जरीना की दमदार भूमिका से प्रसिद्धि मिली थी और अब वे एक बार फिर जल्द ही ‘मिर्जापुर 2’ में नजर आने वाली है. साथ ही उनकी आने वाली वेब सीरीज होस्टेज 2 भी जल्द रिलीज को है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लखीसराय प्रशासन को दिए जरूरी निर्देश

Next Post

वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा! जानें भारत में कोरोना ने कब मारी थी एंट्री…

Next Post
वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा! जानें भारत में कोरोना ने कब मारी थी एंट्री…

वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा! जानें भारत में कोरोना ने कब मारी थी एंट्री...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d