BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंधक बनाने वाला ढ़ेर, सभी 23 बच्चे सुरक्षित, पुलिस टीम को 10 लाख के इनाम की घोषणा

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
बंधक बनाने वाला ढ़ेर, सभी 23 बच्चे सुरक्षित, पुलिस टीम को 10 लाख के इनाम की घोषणा

बंधक बनाने वाला ढ़ेर, सभी 23 बच्चे सुरक्षित, पुलिस टीम को 10 लाख के इनाम की घोषणा

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के बंधक संकट को यूपी पुलिस ने सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है और बंधक बनाने वाले सिरफिरे सुभाष बाथम को मार गिराया है. साथ ही बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं. यूपी एडीजी (कानून व्यवस्था) ने इस बात की पुष्टि की है. वहीं, गांव के लोगों द्वारा पीटे जाने के बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी भी मौत हो गई.

डीजीपी ओ. पी. सिंह ने ऑपरेशन के सफलतापूर्वक खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 बच्चों को बचाने वाली यूपी पुलिस की टीम के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को आईजी रेंज कानपुर और डीएम व एसपी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. मारे गए आरोपी पर 2001 में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप था. हत्या के मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर आया था.

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद इलाके के करथिया गांव में एक सिरफिरे सुभाष बाथम ने 23 बच्चों को बंधक बना लिया. दरअसल, इस व्यक्ति ने जन्मदिन के बहाने आसपास के बच्चों व अन्य लोगों को अपने घर पर बुलाया और थोड़ी देर बाद सभी को एक साथ एक कमरे में बंद कर दिया.

घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे की है. ग्रामीणों ने बच्चों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उस सिरफिरे ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सिरफिरे ने बच्चों को छुड़ाने गए एक ग्रामीण को गोली मार दी, जिसके बाद उस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

गांव वालों ने बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और तमाम वरिष्ठ अधिकारी व पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुट गए.

शाम करीब 6 बजे एसपी भी वहां पहुंचे और उनके बाद डीएम और आईजी कानपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान मौके पर यूपी एटीएस भी मौजूद रही. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सिरफिरे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग भी की. इस फायरिंग में एक एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रात के करीब 1 बजे आरोपी ढ़ेर हो गया और सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को 10 लाख रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की.

गुस्साए ग्रामिणों ने आरोपी सुभाष बाथम की पत्नी रूबी बाथम को जमकर पीटा जिसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी भी मौत हो गई. बता दें कि बंधक बनाए गए बच्चों में सुभाष बाथम की बेटी भी कैद थी. आईजी के मुताबिक सुभाष ने पुलिस से लड़ने के लिए घर में भारी हथियार और गोला-बारूद एकत्रित कर रखा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगरोटा में CRPF पोस्ट पर फायरिंग के बाद एक आतंकी ढ़ेर, सुरक्षाबलों ने 3 को घेरा

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d