-
संपर्क में आए लोग अपनी जांच कराएं
ग्वालियर: हॉट मोमोज का ठेला लगाने वाले बिरला नगर निवासी 28 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों से कहा है कि वह अपनी जांच अवश्य करा लें.
बिरलानगर निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति जो रविवार को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उक्त व्यक्ति गोला का मंदिर पर जीतू हॉट मोमोज एवं सीपी कॉलोनी मुरार में देहली हॉट मोमोज के नाम से ठेला लगाता था.
उक्त ठेला लगाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा है कि जो व्यक्ति हॉट मोमोज का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच जिला चिकित्सालय मुरार में आवश्यक रूप से करा लें.
पॉजिटिव आए व्यक्ति जीतू हॉट मोमोज एवं सीपी कॉलोनी मुरार में देहली हॉट मोमोज से संपर्क में आने वाले व्यक्ति डॉ. राजावत के मोबाइल न0. 9893099370 पर भी संपर्क कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.

