बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की ओर से होटल कर्मचारी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार अपराधियों ने एक होटल कर्मचारी का पहले अपहरण किया और फिर गला रेत कर हत्या कर शव को वैशाली जिले के जंदाहा में फेंक दिया.
इधर, अपहरण और हत्या से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ तेघड़ा थाना के समीप सड़क पर टायर जलाकर जामकर हंगामा किया और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की. वहीं, उन्होंने थाने का भी घेराव किया.
दरअसल, तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 निवासी सेठ चौरसिया का रजिस्ट्री ऑफिस के निकट से 4 नवंबर की शाम कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद बदमाशों ने अपहरण और हत्या करने की जानकारी परिजनों को मोबाइल फोन पर दी.

