BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेपर वर्क के साथ देह व्यापार कराते थे होटल संचालक

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
पेपर वर्क के साथ देह व्यापार कराते थे होटल संचालक

पेपर वर्क के साथ देह व्यापार कराते थे होटल संचालक

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौरः चर्चित माय होम होटल मे चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश होने के बाद कई बातें सामने आ रही हैं . माय होम होटल का कर्ताधर्ता अमित सोनी और उसके साथी बंगाल व असम से महिलाओं को लाकर होटल में देह व्यापार करते थे.

अपना दामन साफ रखने के लिए आरोपित महिलाओं को नौकरी पर रखते वक्त ही उनसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर सहमति पत्र लिखवा लेते थे.

इसमें लिखा होता था कि वे अपनी मर्जी से होटल में नौकरी कर रही हैं और यहां गाना-बजाना करने वालों के साथ रहेंगी. इस सहमति पत्र की नोटरी भी करवाई जाती थी.

उक्त जानकारी मंगलवार को कोर्ट में पेश 489 पेज के चालान में सामने आई.  एक दिसंबर 2019 को इंदौर पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयोगितागंज क्षेत्र स्थित माय होम होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से 67 महिलाओं-युवतियों को बरामद किया था.

इनसे होटल में बार डांसर के रूप में काम कराया जाता था. इन्हें होटल में चल रहे देह व्यापार में भी धकेल दिया जाता था.

पुलिस ने होटल के मालिक जीतू सोनी, उसके बेटे अमित सोनी सहित 102 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मंगलवार को इनमें से अमित सोनी सहित 43 आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया गया.

जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित महिलाओं से जिस स्टांप पर सहमति पत्र लिखवाते थे वे साईक्लोस्टाइल जैसे होते थे.

यानी एक ही मैटर के दर्जनों स्टाम्प तैयार कर लिए जाते थे. इसमें मर्जी से नौकरी करने के अलावा महिला की तरफ से यह भी लिखा जाता था कि वह यहां काम करने वाले पुरुषों के साथ रहने के लिए तैयार है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ने किया दक्षिण कोरिया का रुख, चीन के बाद सबसे ज्यादा है प्रभावित

Next Post

हत्या मामला: ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Next Post
हत्या मामला: ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हत्या मामला: ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d