रांची : रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर की जमीन में अवैध रूप से कई घरों का निर्माण कराया जा रहा है. बता दें कि मंदिर के संचालन के लिए ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने चार गांव का 540 एकड़ जमीन दान में दिया था. जब तक मंदिर का संचालन राज परिवार के हाथों में रहा, सबकुछ ठीक चलता रहा. अब मंदिर को देखने वाला कोई नहीं है. मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टी है. धड़ल्ले से जमीन का अतिक्रमण हो रहा है. बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को हटाया गया, लेकिन इसके बाद भी अवैध निर्माण बंद नहीं हुए हैं.

