गिरिडीह.तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ में विस्फोट से मकान हुआ जमींदोज, घर के सभी 5 सदस्यों की मौत, विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है, विस्फोट किस चीज से हुई है इस बात का पता नहीं चल पाया है, घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. कोई इसे सिलिंडर विस्फोट तो कोई बम ब्लास्ट से जोड़कर घटना को देख रहा है पुलिस छानबीन में जुट गई है. मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो दो जेसीबी को लगाकर मलबा हटाया जा रहा है, तीसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पक्के मकान में घर के 5 सदस्य थे जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल थी, सभी के चिथड़े उड़ गए हैं. पक्का मकान का विस्फोट में पूरी तरह ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील होने के बाद इसे बड़ी विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. बहरहाल दबे हुए सभी लोगों के शवों को निकालने का प्रयास जारी है.

