BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPDATE: कुर्सी पर बवाल जारी, BJP विधायक वेल में घुसे, पहली पाली में दो बार सदन बाधित (View Video)

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
UPDATE: कुर्सी पर बवाल जारी, BJP विधायक वेल में घुसे, पहली पाली में दो बार सदन बाधित (View Video)

UPDATE: कुर्सी पर बवाल जारी, BJP विधायक वेल में घुसे, पहली पाली में दो बार सदन बाधित

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन में कुर्सी को लेकर बवाल जारी रहा. बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी देने की मांग करते रहे. सदन की कार्यवाही सुबह 11-06 बजे शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. वेल में घुस कर नारेबाजी की. इस बीच आजसू विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बोकारो के जिप सदस्य व वार्ड सदस्य के मानदेय भुगतान की बात कही.

इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राशि आबंटित कर दी गई है. जल्द ही भुगतान हो जाएगा. इस बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा. हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

View Video

विरोध न्याय के अनुरूप होः स्पीकर

सदन की कार्यवाही दोपहर 12-06 बजे जैसे ही शुरू हुई वैसे ही बीजेपी विधायकों का हंगामा शुरू हो गया. इस बीच विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि गतिरोध दूर करने के लिए जो सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, उसमें क्या हुआ. इससे सदन को अवगत कराना चाहिए.

इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सदन है कि क्या है बीजेपी विधायकों को मार्शल बुलाकर बाहर करें. इस बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा.

मंत्री बन्ना गुप्ता व मिथिलेश ठाकुर ने सदन को व्यवस्थित करने की बात कही. इसके बाद स्पीकर ने कहा कि आसन्न न्याय से नहीं भाग रहा. मामला प्रक्रियाधीन है. न्याय होगा, इसमें किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए. विरोध न्याय के अनुरूप हो. नियम के विरूद्ध नहीं होना चाहिए. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत आने वाले हर नागरिक की होगी जांच: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post

पानी की परेशानी होने पर पेयजल विभाग में इस नंबर से करें संपर्क

Next Post
पानी की परेशानी होने पर पेयजल विभाग में इस नंबर से करें संपर्क

पानी की परेशानी होने पर पेयजल विभाग में इस नंबर से करें संपर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d