रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज फिर सदन में हंगामा हुआ. आदिवासी जमीन के हस्तांतरण के मसले पर सदन गरमाया. पक्ष विपक्ष के अधिकतर विधायक स्पी2कर के आसन के सामने पहुंचे. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच विधानसभा की कमेटी बनाने को लेकर जोरदार बहस हुई. सरकार के जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हुए. सभा की कार्यवाही 12.45 तक के लिए स्थगित कर दी गई.

