BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लार्ज और माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में हाउस टू हाउस सर्वे का काम पूरा, होगी स्वाब टेस्टिंग

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
लार्ज और माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में हाउस टू हाउस सर्वे का काम पूरा, होगी स्वाब टेस्टिंग

लार्ज और माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में हाउस टू हाउस सर्वे का काम पूरा, होगी स्वाब टेस्टिंग

Share on FacebookShare on Twitter
  • लार्ज कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 30 स्थानों पर किया गया सर्वे

  • शहरी क्षेत्र के 11 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में हाउस टू हाउस सर्वे

  • ग्रामीण इलाके के 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी सर्वे का काम पूरा

  • कोरोना के लक्षण पाए जाने वालों की होगी स्वाब टेस्टिंग

रांची: कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से प्रयास लगातार जारी है. कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के बाद लार्ज और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में हाउस टू हाउस सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है, ताकि कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने वाले लोगों की टेस्टिंग कर उन्हें स्वस्थ करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके.

लार्ज कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 30 स्थानों पर हुआ सर्वे

रांची के लार्ज कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 30 स्थानों पर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया. कुल 7175 घरों में मेडिकल टीम ने पहुंचकर हाउस टू हाउस सर्वे का काम किया. इस दौरान हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 38643 लोगों की स्क्रीनिंग की गई.

माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी सर्वे

इसके अलावा रांची शहर के 11 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी हाउस टू हाउस सर्वे का काम किया गया. इस दौरान मेडिकल टीम 1415 लोगों के घरों तक पहुंची और कुल 6673 लोगों की स्क्रीनिंग की गई.

ग्रामीण क्षेत्रों के माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी सर्वे

ग्रामीण क्षेत्रों के माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी सर्वे का काम किया गया. बेड़ो प्रखंड के मोरो, केशा और करंजी, कांके प्रखंड के अरसंडे और बुंडू प्रखंड के ताऊ में टीम सर्वे के लिए पहुंची. इन तीनों प्रखंड के कुल 1628 घरों के 7028 लोगों के स्क्रीनिंग की गई.

जिनमें लक्षण पाये गए उनकी होगी स्वाब टेस्टिंग

हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोरोना के संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं, उन लोगों को चिन्हित कर उनकी स्वाब टेस्टिंग की जाएगी और उसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फंसे मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों के आवागमन हेतु की गई जिला वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Next Post

कोरोना की ‘संजीवनी’: जल्द होगा कोरोना का खात्मा, वायरस के खिलाफ 30 वैक्सीन ट्रायल स्टेज में

Next Post
कोरोना की ‘संजीवनी’: जल्द होगा कोरोना का खात्मा, वायरस के खिलाफ 30 वैक्सीन ट्रायल स्टेज में

कोरोना की 'संजीवनी': जल्द होगा कोरोना का खात्मा, वायरस के खिलाफ 30 वैक्सीन ट्रायल स्टेज में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d