BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर हाउस टू हाउस सर्वे

516 घरों तक पहुंची जिला प्रशासन की टीम

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
रांची के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर हाउस टू हाउस सर्वे

रांची के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर हाउस टू हाउस सर्वे

Share on FacebookShare on Twitter

3069 लोगों की गयी स्क्रीनिंग

लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति किया गया जागरुक

रांची : कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है. 2 जुलाई 2020 को रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में हाउस टू हाउस सर्वे किया गया.उमर फारूक मस्जिद, लेक रोड, हिंदपीढी, अशोक विहार, अशोकनगर, अरगोड़ा, साईं कॉलोनी, गोसाई कॉलोनी, चुटिया और नीम चैक, डोरंडा में जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे किया गया ताकि कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने वाले लोगों की टेस्टिंग कर उन्हें स्वस्थ करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके.

आज किए गये हाउस टू हाउस सर्वे में मेडिकल टीम कुल 516 घरों तक पहुंची, जिनमें कुल 3069 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. उमर फारूक मस्जिद, लेक रोड, हिंदपीढ़ी में टीम 121 घरों तक पहुंची, यहां 758 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. अशोक विहार, अशोक नगर, अरगोड़ा में 90 घरों के कुल 364 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. साईं कॉलोनी, गोसाई कॉलोनी, चुटिया में 169 घरों के 1135 लोगों की जबकि नीम चैक, डोरंडा में 136 घरों के कुल 812 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लोगों के कांटेक्ट हिस्ट्री और थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंपरेचर को मापा गया.

हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की भी जानकारी दी. लोगों को बताया गया कि किस तरह से जिला प्रशासन रांची द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है. मेडिकल टीम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन और मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतिबंधित पान मसाला को लेकर छापेमारी, लगभग डेढ़ लाख का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त

Next Post

झालकोकर्मी घनश्याम रवानी को कराया गया मेडिका में भर्ती, नहीं है इलाज के पैसे

Next Post

झालकोकर्मी घनश्याम रवानी को कराया गया मेडिका में भर्ती, नहीं है इलाज के पैसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d