BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक 3 के तहत आवास आवंटन की हुई शुरुआत

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक 3 के तहत आवास आवंटन की हुई शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:-  पंडित दिनदयाल उपद्याय नगर स्मृति भवन में प्रधानमंत्री आवास शहरी घटक-3 अघोरी आश्रम किफायती आवास परियोजना मेदनीनगर का आवास आवंटन समारोह का आयोजन हुआ. आयोजन का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  शशि रंजन, उप विकास आयुक्त- सह- प्रभारी नगर आयुक्त   शेखर जमुआर, उप नगर आयुक्त-सह- नजारत उप समाहर्ता   शैलेश कुमार सिंह, महापौर श्रीमती अरुणा शंकर, उपमहापौर   मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 

उपायुक्त  शशि रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वैसे लोगों के लिए है जिनके पास शहरी क्षेत्रों में पक्के मकान नहीं है, जो इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के लोग हैं. उन्होंने बताया कि घटक 3 के अंदर वैसे लोग जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख से कम है उन्हें आवास दिया जाता है. उन्होंने बताया कि जो फ्लैट आवंटित किया जा रहा है वह 15 साल तक नॉट ट्रांसफरेबल है. जिसका अर्थ है कि आवास आवंटन होने के 15 साल के अंदर इस आवाज को किसी और के नाम पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता. यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है जो शहर में रहकर भी शहरी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. उपायुक्त ने मौके पर सभी लाभुकों को बधाई दी. 

उप विकास आयुक्त-सह प्रभारी नगर आयुक्त   शेखर जमुआर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत भागीदारी में किफायती आवासों का निर्माण अघोर आश्रम सुदना में किया जा रहा है. इस आवास योजना में कुल 240 आवासों- फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है. इसका निर्माण 2.01 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है. इसके अंतर्गत पार्किंग, सामुदायिक भवन, पार्क स्ट्रीट लाइट सहित पूरी व्यवस्था की गई है. प्रति फ्लैट लगभग 313 वर्ग फीट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें एक बेडरूम एक डाइनिंग रूम, एक बालकनी, एक किचन, एक टॉयलेट एवं एक बाथरूम है. इन आवासों में 24 घंटे पानी तथा बिजली की व्यवस्था रहेगी. साथ ही साथ प्रत्येक रूम में पंखे एवं बल्ब की व्यवस्था भी की गई है. प्रत्येक फ्लैट निर्माण की लागत  6 लाख 41 हज़ार है. जिसमें  1 लाख 50 हज़ार केंद्र सरकार और 1 लाख राज्य सरकार के द्वारा अंशदान के रूप में दिया जाएगा. शेष 3 लाख 90 हज़ार लाभुकों के द्वारा प्राप्त किया जाएगा. यह रकम लाभुक या तो स्वयं चार किस्तों में दे सकते हैं या बैंक के द्वारा ऋण के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. 

उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम में अब तक 176 आवेदन प्राप्त हुआ है जिनका आवंटन लाटरी के माध्यम से आज किया जा रहा है. जिसमें वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग जनों को इस योजना में विशेष रूप से ग्राउंड फ्लोर आरक्षित की गई है. उन्होंने बताया कि सभी 176 लाभुकों ने सुरक्षा राशि के रूप में 5000 रुपये बैंक में जमा कराई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों के समर्थन में नारेबाजी

Next Post

नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार,कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

Next Post
जेजेएमपी नक्सली संगठन का एक सदस्य लेवी के 34000 गिरफ्तार

नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार,कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d