BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूरी करने दिल्ली आया ताहिर कैसे बना बड़ा कारोबारी

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
मजदूरी करने दिल्ली आया ताहिर कैसे बना बड़ा कारोबारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  दिल्ली हिंसा का आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन पर एक एक कर कई ऐसे सवाल उठ रहें है जो संदिग्ध है. कई धाराओं में उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है. लेकिन 20 साल पहले ये करोडपति ताहिर एक मामूली मजदूर हुआ करते थे.

गांव से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर दिल्ली मजदूरी करने आए ताहिर पैसे पैसे को मोहताज थे.  फिर कुछ साल में ही वह बड़ा कारोबारी बन गया और राजनीति में भी उसने पैठ बना ली.

इसके बाद वह निगम पार्षद बन गया. उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित पौरारा गांव का रहने वाला ताहिर हुसैन करीब 20 साल पहले दिल्ली आया था. पांच भाइयों में ताहिर सबसे बड़ा है.

उसका एक भाई गांव में स्कूल चलाता है. ताहिर के दिल्ली आने के कुछ समय बाद उसका पिता कल्लन सैफी परिवार के साथ दिल्ली में बेटे के पास आ गया.

सूत्र बताते हैं कि अब गांव में उसके पास कुछ जमीन है. ताहिर ने गांव के अपने पुश्तैनी मकान को भी बेच दिया. दिल्ली में ताहिर का कारोबार ठीक चल रहा था.

इस दौरान वह राजनीति में भी हाथ आजमाने लगा. निगम पार्षद का टिकट लेकर उसने चुनाव लड़ा और जीत गया. ताहिर पर दिल्ली में हिंसा फैलाने का आरोप है और पुलिस ने उस पर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने उसे तफ्तीश में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है. आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ बृहस्पतिवार को दयालपुर थाने में हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज कर लिया गया.

आईबी के जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ताहिर पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था.

वहीं, पार्टी ने भी ताहिर को निलंबित कर दिया है. जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

Next Post

विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

Next Post
विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

विमानन कंपनियों के शेयर कोरोनावायरस के कारण गिरे 10 फीसदी तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d