BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक गतिविधियां कैसे शुरू हों, PM मोदी ने राज्यों से 15 मई तक मांगे सुझाव

अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी बातें रखीं.

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in Uncategorized
आर्थिक गतिविधियां कैसे शुरू हों, PM मोदी ने राज्यों से 15 मई तक मांगे सुझाव

आर्थिक गतिविधियां कैसे शुरू हों, PM मोदी ने राज्यों से 15 मई तक मांगे सुझाव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों से 17 मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया. कई घंटों लंबी चली उस बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी बातें रखीं.

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि हम आपके लोगों के उत्साह के कारण यह लड़ाई जीतेंगे. जो लोग पूरी बात नहीं रख सके, वे 15 मई तक अपने सुझाव भेजें. हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे और अधिक आर्थिक गतिविधियां चल सकती हैं.

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि कोरोना के बाद एक नई जीवनशैली विकसित होगी. देश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं उसको भी नए नजरिए से देखना होगा. टेक्नॉलॉजी को ध्यान में रखकर शिक्षा के नए मॉड्यूल विकसित करने होंगे.

अपनी समापन टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा कि जन सेवा के प्रयासों को संबोधित करने की आवश्यकता है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने नया नारा भी दिया. उनका नया नारा है ‘जन से जग तक’. इस नए नारे के पीछे पीएम का तर्क था कि जैसे प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया बदल गईं उसी तरह कोरोना के बाद भी चीजें बदल जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक पीएमओ सोच रहा है कि अब राज्यों को भी लॉकडाउन के नियमों से निपटने का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि जिन नियमों को वे लागू करना चाहते हैं उन्हें लगा सकें. पीएमओ के मुताबिक राज्यों को लॉकडाउन को आसान बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि वे पीएम से शिकायत कर रहे हैं कि अगर लंबे समय तक यह जारी रहा तो उनकी अर्थव्यवस्थाएं दिवालिया हो जाएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकारों द्वारा दिए गए कई अहम सुझाव, प्रधानमंत्री ने कहा- आगे की रणनीति बनाने में इसका रखा जाएगा ध्यान

Next Post

बिहार में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

Next Post
बिहार में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

बिहार में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d