BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाउडी मोदी: पीएम मोदी ने अर्टिकल 370 हटाने की कही बात, तो भड़की महबूबा…

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in समाचार
हाउडी मोदी: पीएम मोदी ने अर्टिकल 370 हटाने की कही बात, तो भड़की महबूबा…
Share on FacebookShare on Twitter

हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के भाषण पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीप अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि इस फैसले को इसलिए लिया गया ताकि जम्मू और कश्मीर के “विशेष हितों” को सुरक्षित किया जा सके, लेकिन यह इस देश की बहुत बड़ी विडंबना है. जहां इस फैसले जो लेकर सभी जगहों पर खुशी मनायी जा रही है, लेकिन राज्य (जम्मू-कश्मीर) के लोग ही इससे खुश नहीं हैं, जहां इसका फायदा सबसे ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है. इन सब के बीच बड़े उन्माद की मदद से इस पूरे निर्णय को सही साबित करने की कोशिश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक बता दें यह पहली बार नहीं है कि जब महबूबा ने अर्टिकल 370 हटाने पर पीएम मोदी की आलोचना की हो. उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने से पहले कहा था कि जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो भाजपा को आग से नहीं खेलना चाहिए. उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अनुच्छेद 370 खत्म करना, राज्य की भारत से आजादी होगी.

इतना ही नहीं महबूबा ने ये भी कहा था कि यदि आप जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त करते हैं तो आप राज्य को देश से भी मुक्त करेंगे। मैंने कई बार कहा था कि अर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ता है.

ऐसे में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की थी. जिसमें पार्टी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदुस्तान वालों, तुम्हारी दास्तान तक भी न होगी दास्तानों में.

महबूबा मुफ्ती भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मोर्चों पर असफल हुई है, चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों का मुद्दा हो या महंगाई हो. अब वे मुद्दे तलाश रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वे वोट जुटाने के लिए कर सकें.’ पीडीपी नेता ने चेतावनी दी कि भाजपा को आग से खेलने से परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि राज्य के विशेष दर्जे में कोई भी बदलाव पूरे दक्षिण एशिया को खतरे में डाल सकता है. उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है और हमने उसकी झलक पुलवामा में देखी थी. इतना ही नहीं उन्होंनेये भी कहा कि भाजपा ऐसे बयान देना बंद नहीं करती है और ऐसे इरादे (अनुच्छेद 370 के बारे में) नहीं छोड़ती है तो इससे न केवल जम्मू कश्मीर बल्कि पूरा क्षेत्र जलेगा.’

महबूबा ने भाजपा को चेतावनी दी कि वह आग से खेलना बंद करे. जम्मू कश्मीर में विस्फोटक है. यदि आपने चिंगारी लगाई, तो सबकुछ आग की लपटों में होगा। ये नजारा पूरा देश देखेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जोधपुर हाईकोर्ट ने आसाराम बापू की सजा खत्म करने की वाली याचिका को किया खारिज

Next Post

डीएसपीएमयू में 36 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी

Next Post
डीएसपीएमयू में 36 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी

डीएसपीएमयू में 36 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d