रांची: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-रांची-हावड़ा के बीच त्रि– साप्ताहिक (सप्ताह में 03 दिन) अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर से चलेगी
इन ट्रेनों की समय सारिणी एवं ठहराव निम्न अनुसार है:-
- ट्रेन संख्या 02895 हावड़ा – रांची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन, दिनांक 23-12-2020 से त्रि – साप्ताहिक ( सप्ताह में 03 दिन) बुधवार, गुरुवार और शनिवार को हावड़ा से, अगले आदेश तक चलेगी .
हावड़ा प्रस्थान 12:50 बजे, खड़गपुर आगमन 14:40 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, चाकुलिया आगमन 15:37 बजे प्रस्थान 15:39 बजे, टाटानगर आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, पुरुलिया आगमन 18:35 बजे प्रस्थान 18:37 बजे, झालिदा आगमन 19:27 बजे प्रस्थान 19:28 बजे, मुरी आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे एवं रांची आगमन 21:10 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 02896 रांची – हावड़ा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन, दिनांक 23-12-2020 से त्रि – साप्ताहिक ( सप्ताह में 03 दिन) बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रांची से, अगले आदेश तक चलेगी.
रांची प्रस्थान 07:00 बजे, मुरी आगमन 08:03 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, झालिदा आगमन 08:22 बजे प्रस्थान 08:23 बजे, पुरुलिया आगमन 09:10 बजे प्रस्थान 09:12 बजे, टाटानगर आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, चाकुलिया आगमन 12:02 बजे प्रस्थान 12:04 बजे, खड़गपुर आगमन 13:13 बजे प्रस्थान 13:15 बजे एवं हावड़ा आगमन 15:10 बजे होगा.
यात्री केवल आरक्षित टिकटों द्वारा इन ट्रेनों मे यात्रा कर सकते है.

