रांची: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के आवरा ढलान के समीप दो पुलिस वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी.
इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये. कई की स्थिति चिंताजनक बताया गयी है.
Also Read This: मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की खाली बस और बोलेरो के बीच टक्कर के कारण यह हादसा हुआ. बोलेरो वाहन पर सवार पुलिसकर्मी महुआडांड़ से गुमला की तरफ आ रहे थे, वही सिमडेगा से खाली बस नेतरहाट अपने प्रशिक्षण में गए जवानों को लाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान घटना घटी है.
सभी जवान महुआडांड़ बैंक के लिए कैश लाने लोहरदगा जा रहे थे. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Also Read This: कोल आपूर्ति मामले में अडाणी, वेदांता सहित 25 कंपनियों पर CBI ने किया केस दर्ज
घायल जवानों में हवलदार धर्मेद्र सिंह, चालक तरसीम, जवान हरीश प्रसाद और आईआरबी जवान शिवचंद्र हेम्ब्रम और दीनबंधु महतो शामिल है. सभी घायलों को मेडिका रांची रेफर किया गया है.

