रांचीः पलामू में सुरक्षा बलों और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ होने की खबर आ रही है. यह मुठभेड़ गुरुवार की अहले सुबह चौकी थाना के इलाके में हुई है. सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर उस इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था. जानकारी के अनुसार, पलामू के एसपी संजीव कुमार खुद कैंप कर रहे हैं.

