राँची:- पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित मदन जर्दा दुकान में भारी मात्रा में गुटखा और नशीले पदार्थ ज़ब्त किये गए. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्यवाई की गई. ज़ब्त गुटखा और नशीले पदार्थ की कीमत करीब 5 लाख रुपये आँकी गई है. सिटी एसपी के नेतृत्व में एएसपी हटिया, डीएसपी कोतवाली, पंडरा प्रभारी और पुलिसकर्मी कार्यवाही में मौजूद थे.

