लखीसरा(Bihar):- लखीसराय सिकंदरा रोड बिहरोरा गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क पर एक विशाल पेड़ धाराशायी हो गया. बीच सड़क अचानक पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन ठप पड़ गया. संयोग अच्छा था कि जब पेड़ गिरा तो उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था.
पेड़ गिरने के कारण सड़क जाम हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बताया जाता है कि आंधी-पानी आने के बाद उक्त पेड़ जर्जर हो गया था और शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे अचानक गिर गया. ऐसे में इस सड़क से गुजरने वाले यात्री मुश्किल में पड़ गये.
बाद ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की टहनियों को काटकर पेड़ को सड़क से किनारे हटाया गया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो पाया. परिचालन शुरू होने पर लोगों ने राहत की साँस ली.
लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहने से जाम में फंसे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इधर, सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर कई वाहनों ने मार्ग बदलकर भी परिचालन किया.

